हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
फतेहाबाद | ठाकर बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी शेषधर त्रिपाठी द्वारा पूजा अर्चना शुरू कर सुंदर कांड का पाठ शुभारंभ किया। इस मौके पर मंडली के प्रधान कैलाश चंद्र बड़ोपलिया, रामकरण प्रजापति, नीरज ठाकुर, योगेश सोनी, कैलाश सैनी, हनुमान सोनी, दीपक सिंगला, के द्वारा सुंदर कांड का पाठ पढ़ा गया। इस मौके पर मंदिर के प्रांगण में राम नाम के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में लीन किया। इस अवसर पर प्रधान दौलतराम मेहता, प्रेम तनेजा, खेमचंद वधवा, किशोरी लाल नारंग, जय चंद बजाज, रामचंद्र डुरेजा, तरुण मेहता, राजकुमार मेहता, सचिन गर्ग, जगदीश तनेजा आिद मौजूद थे।