सराहनीय कार्यों के लिए नरेश सरदाना को तंवर ने किया सम्मानित
फतेहाबाद | इंडस्ट्रीयल एरिया एसोसिएशन के प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश सरदाना को संगठन में सराहनीय कार्यों व दिल्ली में हुई जनाक्रोश रैली में जिला फतेहाबाद से मजबूत भागीदारी के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सम्मानित किया। पंचकुला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में संपन्न हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में नरेश सरदाना को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।