पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक है इसे लेकर रहेंगे : निशान सिंह

एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक है इसे लेकर रहेंगे : निशान सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक है। यह हक हम लेकर रहेंगे। भले ही इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कोई प्रयास न करे लेकिन इनेलो बसपा इस मुद्दे पर जेल भरो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। यह बात इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह ने बुधवार को जाखल की अनाज मंडी में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा में कही। अध्यक्षता इनेलो शहरी प्रधान सुरेश गर्ग पप्पू ने की। निशान सिंह ने 22 मई को फतेहाबाद की नई सब्जी मंडी में जेल भरो आंदोलन करते हुए गिरफ्तारियां देकर हक लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर इनेलो हल्का अध्यक्ष हरि सिंह डांगरा, बसपा हल्काध्यक्ष जय दयाल डांगरा, इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी, युवा हल्का प्रधान मनोज धारसूल, सुरेश गर्ग पप्पू, करनैल खिप्पल, मक्खन सिंगला, कांत जैन, आशू सिंगला, कुलदीप सैनी, केशों मित्तल, बिक्रम सैनी, बलबीर गोस्वामी, गुरचरण अमानी, राममेहर, कृष्ण कुमार, जसवीर, विनोद शर्मा आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...