पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंद्र गावड़ी बने दरियापुर पैक्स चेयरमैन

इंद्र गावड़ी बने दरियापुर पैक्स चेयरमैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | प्राइमरी एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव सोसायटी दरियापुर चेयरमैन पद के चुनाव बुधवार दोपहर दरियापुर स्थित कार्यालय में हुए। जिसमें भाजपा नेता इंद्र गावड़ी को सर्वसम्मति से चुना गया। लेकिन उप-प्रधान पद जगजीत सिंह को मिला। चुनावी प्रक्रिया सहकारी समिति निरीक्षक दौलतराम व दरियापुर पैक्स शाखा प्रबंधक रामेश्वर चाहर की निगरानी में हुई। गावड़ी के पैक्स चेयरमैन मनोनीत होने उपरांत भाजपा जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता बलदेव ग्रोहा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश सिंगला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस मौके पर पैक्स सदस्य कृष्ण हिजरावां खुर्द, मस्तराम, दीप, संतोष, जगजीत, रमेश कुमार, गुरमीत कौर, सोमनाथ, इन्द्रजीत, दलीप, भाजपा नेता नरेश टीटू, धर्मपाल भिरडाना, मांगाराम, केवल मेहता आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...