बीघड़ के पास सीआईए ने अवैध पिस्तौल सहित एक को पकड़ा
फतेहाबाद | सीआईए ने अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एचसी मेजर सिंह ने बताया कि गांव बीघड़ के पास गश्त कर रहे थे तो उसी समय गांव के बस स्टैंड के पास एक लड़का आता हुआ दिखाई दिया। जो नजदीक आने पर पुलिस को देखकर फरार होने लगा तो टीम ने शक के आधार पर उसे पीछा कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ।