पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकदी से भरा पर्स लौटाने पर बीडीपीओ ने ग्राम सचिव को किया सम्मानित

नकदी से भरा पर्स लौटाने पर बीडीपीओ ने ग्राम सचिव को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | ईमानदारी का परिचय देते हुए फतेहाबाद के ग्राम सचिव ने हरियाणा रोडवेज की बस में मिले पर्स को मालिक को लौटा दिया। बीडीपीओ कार्यालय में तैनात ग्राम सचिव भगवत दयाल शर्मा फतेहाबाद से हिसार जा रहा था। बस में अमन लहंगा हाउस के संचालक मदन सोनी का पर्स गिर गया। पर्स में मिले ड्राइविंग लाइसेंस पर लिखे मोबाइल पर कॉल कर मदन सोनी से संपर्क किया। पर्स में साढ़े 17 हजार की नकदी, डीएल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि था। मंगलवार को बीडीपीओ सोमबीर कादियान, ग्राम सचिव एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र डूडी, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, सरपंच अजय कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...