पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलेरो चालक ने लगाया रुपये छीनने का आरोप

बोलेरो चालक ने लगाया रुपये छीनने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार के ठिकाने पर भी मारा छापा

भास्कर न्यूज | रतिया

पंजाब के अबोहर के एक बोलेरो चालक ने एक बाइक सवार युवक पर उससे जबरन रुपये छीनने का आरोप लगाया। सूचना शहर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी एसआई ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शक के आधार पर गांव रत्ताखेड़ा में एक बाइक सवार के ठिकाने पर भी दबिश दी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। पुलिस को दी गई शिकायत में बोलेरो चालक ने कहा है कि वह पंजाब के अबोहर का रहने वाला है। शाम को वह फतेहाबाद रोड स्थित नहर के किनारे खड़ा रुपये गिन रहा था। तभी वहा से गुजर रहे बाइक सवार ने उसके हाथ पर झपटा मारा और उसके हाथ से रुपये छीन कर ले गया। कुछ रुपये वही गिर गये, लेकिन एक हजार रुपये आरोपी ले भागा। उसने बताया कि उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया जोकि रतिया का था। सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...