पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम

हरियाणा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम में पिछले तीन सालों के दौरान जिले के विद्यार्थियों ने हर साल सफलता की रैंकिंग में इजाफा किया है। लेकिन इस साल के रिजल्ट में पिछली बार की तुलना में गिरावट आई है। छात्र-छात्राओं के पास फीसदी की अलग-अलग रैंकिंग में भी पिछले साल से रिजल्ट खराब आया है। 2017 में जिले का औसत परिणाम 51.42 फीसदी रहा। लड़कों का 64.70 फीसदी तो लड़कियों का पास फीसदी परिणाम 79.78 फीसदी रहा। सोमवार को शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में जिले का औसत परिणाम 48.99 फीसदी रहा। पिछले साल से इस बार 2.43 फीसदी गिरावट आई है।

फतेहाबाद जिले में कुल 634 सरकारी स्कूल हैं। इसमें 73 सीनियर सेकंडरी, 71 हाई स्कूल के अलावा पांच आरोही और पांच कस्तूरबा गांधी स्कूल भी शामिल हैं। इस साल की वार्षिक परीक्षाओं से पहले प्रदेश सरकार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित बनाने का आह्वान किया था। परीक्षाओं तो नकल रहित हो गई लेकिन पास होने वाले बच्चों में गिरावट आ गई।

2015 में फतेहाबाद जिले का 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम 41.29 फीसदी रहा है। 2016 में जिले का परिणाम बढ़कर 45.57 फीसदी हो गया। कुल 11 हजार 639 विद्यार्थियों में से 5304 बच्चे ही पास हो पाएं। वर्ष 2017 में 10वीं का परिणाम बढ़कर 51.42 फीसदी आया। लेकिन 2018 के परिणाम ज्यादा अच्छा नहीं रहा। इस साल ओवरआल रिजल्ट 48.99 प्रतिशत रहा। जो केवल ठीक-ठाक ही है।

3 साल तक बढ़ी जिले की रैंकिंग, पिछले साल से इस बार 2.43 फीसदी कम 10वीं का परिणाम

2015 से लेकर 2017 तक हर साल बढ़ता रहा जिले का ओवर ऑल परीक्षा परिणाम

फतेहाबाद। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले में प्रथम रही टैगोर मॉडल स्कूल की छात्रा लक्षा बतरा, स्कूल प्राचार्य बीएल तनेजा, निदेशक शैलेन भास्कर व अन्य विद्यार्थी परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए।

पिछले साल सरकारी स्कूलों ने पछाड़ा निजी स्कूलों को

वर्ष 2017 में लड़कों पर लड़कियां भारी रही है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों ने बेहतर शिक्षा देने का दावा करने वाले निजी स्कूलों को भी पछाड़ कर रख दिया। कुल 7448 में से 5358 बच्चे पास हुए। इनमें 64.70 फीसदी परिणाम से 2654 लड़के तो 79.62 फीसदी परिणाम से 2776 लड़कियां पास हुई। अगर बात सरकारी व निजी स्कूलों को करें तो 3117 बच्चे सरकारी व 2974 बच्चे निजी स्कूलों से थे। निजी स्कूलों का 48.82 फीसदी परिणाम रहा जबकि सरकारी स्कूलों का 51.17 फीसदी दर्ज किया गया।

2018 में लड़कियों का परिणाम रहा 51.36 %

जिले का कुल परिणाम 48.99 फीसदी रहा। कुल 14047 बच्चों में से 3313 लड़के व 3459 लड़कियां पास हुई। लड़कों का प्रतिशत परिणाम 46.80 रहा। जबकि लड़कियों का 51.36 प्रतिशत आया है। 2018 में नकल रहित परीक्षाओं के बावजूद भी प्रशासन के अधिकारी तमाम प्रयासों के बावजूद भी रिजल्ट में सुधार नहीं ला सके।

रामपाल ने 478 अंक प्राप्त किए

रतिया| फूलां के सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्र रामपाल दहिया ने 478, आशीष गोयल ने 472, पूजा रानी ने 466, कृष्ण सिहाग ने 455 व राजेश चाहर ने 447 अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालिका संतोष जेवलिया ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

डिंपल को 474 नंबर मिले

फतेहाबाद| भूथनकलां के ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष ताखर ने बताया कि छात्रा डिंपल को 474 नंबर मिले हैं। वहीं विशाखा को 468, ज्योति को 464 अंक मिले हैं।

मनीषा काे मिले 479 नंबर

फतेहाबाद | विवेकानंद हाई स्कूल भूथनकलां की मनीषा ने 500 में से 479 नंबर लिए हैं। स्कूल संचालक सुनील ढाका, नितेष कुलड़िया, मीना ढाका, महेंद्र आदि ने उसे बधाई दी है।

बालाजी पब्लिक स्कूल का परिणाम शानदार

भट्टूकलां| बालाजी पब्लिक स्कूल भट्टूमंडी के छात्र संजय पुत्र अपार सिंह ने 477 अंक हासिल किए है। स्कूल प्रिंसिपल संतोष शर्मा, निदेशक नरेंद्र सांई व सचिव राजाराम ज्याणी ने बताया विद्यार्थी उदित गोयल ने 471 व केशव ने 469 अंक हासिल किए हैं।

बीएसजेडी स्कूल ने लहराया परचम

भट्टूकलां| बीएसजेडी कान्वेंट स्कूल ठुइयां की प्राचार्या पल्लवी सिंगला, निदेशक अरविंद सिंगला व उपप्राचार्य साहबराम डूडी ने बताया कि साहिल ने 468 अंक, खुशी ने 465 हासिल किए हैं।

गांव मोचीवाली में राजकीय हाई स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम 90.9 फीसदी रहा

ज्योति बोली-जो किया दिल से किया

गांव कन्हड़ी के सुकरात सीनियर सेकंडरी स्कूल की ज्योति ने 485 अंक हासिल किए हैं। ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी ज्योति एक्टर बनना चाहती है। उसने बताया कि टेलीविजन में आलिया भट्ट को देखकर उसने एक्टर बनने का सपना संजोया है। यदि किसी कारणवश एक्टर नहीं बन पाती तो वह एमबीए करना चाहती है। उसने कहा कि उसने हमेशा जो भी किया दिल से किया है।

चिकित्सा सेवा का सबसे बेहतर जरिया

टोहाना| 10वीं में 483 अंक लेकर जिले में प्रथम रहने वाली केएम सरस्वती स्कूल की छात्रा कोमल सैनी ने बताया कि पिता सतवीर सिंह 12वीं पास है। कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। मां 7वीं पास है, गृहिणी है। सपना डॉक्टर बनकर परिवार का नाम रोशन करने का है। डॉक्टरी समाजसेवा का सबसे बेहतर जरिया है। प्रिंसिपल पूनम सोनी, प्रबंधक बलवान सिंह, राहुल गर्ग, सुखवीर नैन, सुमित्रा, गुरमीत, बलविंद्र सिंह व सोनिया आदि ने उसे आशीर्वाद दिया।

गांव गाजूवाला स्कूल की सुिमता ने 480 तो कन्हड़ी गांव के आकाश ने पाए 479 अंक

गाजूवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुमिता ने 480 तथा अंजली ने 475 अंक प्राप्त किए हैं। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कन्हड़ी के आकाश ने 479, अंकित ने 478 व कोमल ने 476 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।

मां ने कभी घरेलू काम करने को दबाव नहीं बनाया, हमेशा मोटिवेट किया

फतेहाबाद। माॅडल स्कूल की छात्रा डीएसपी रोड निवासी लक्षा बत्तरा पुत्री योगेश बत्तरा ने 500 में से 486 अंक लिए हैं। लक्षा ने बताया कि उसे हमेशा अध्यापकों व मां शशि ने हमेशा मोटिवेट किया है। मां ने कभी घर का काम करने के लिए दबाव नहीं बनाया। हर स्थिति में हमेशा साथ दिया है। अध्यापकों ने भी परीक्षा की तैयारियों के दिनों में हर विषय में उसका सहयोग किया है। वह कक्षा की अग्रिम पंक्ति में बैठना पसंद करती है। परीक्षाओं में टॉप करने वाली वह अपने परिवार में पहली है। स्कूल प्रिंसीपल बनवारीलाल तनेजा व डायरेक्टर शैलेन भास्कर ने परिवार को बधाई दी है।

परीक्षा की तैयारियों के दिनों में हर विषय में मिला अध्यापकों का सहयोग रहा सराहनीय

शुरू से ही बॉयो में रुचि रही है

महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकंडरी स्कूल का छात्र व गांव रामपुरा निवासी कपिल 481 अंक लिए हैं। कोटा में पीएमटी की कोचिंग ले रहे कपिल ने बताया कि शुरू से ही उसकी रूचि बॉयो में रही है जिस कारण उसने डॉक्टर बनने का मन बनाया है। पढ़ाई के अलावा उसे क्रिकेट, फुटबाल व बेडमिंटन खेलने का भी शौक है।

मान सिंह का सपना है आईपीएस बनना

फतेहाबाद| खाबड़ाकलां के पीडी मेमोरियल स्कूल के छात्र मान सिंह ने 500 में से 483 अंक लिए हैं। पिता स्वामी राजदास महाराज कैमरी के आश्रम की गाड़ी पर चालक है। मान सिंह ने बताया कि उसका सपना आईपीएस बनकर भ्रष्टाचार को खत्म करने का है। यदि अफसर ठान लें तो भ्रष्टाचार पर जल्दी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रिंसिपल अनीता गिजरोईया, डायरेक्टर राजबीर बेनीवाल व साधुराम जाखड़ ने परिवार को बधाई दी है।

सक्षम हरियाणा अभियान से भविष्य में देखने को शानदार परिणाम : डीईअो

डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि इस बार जिले का वार्षिक परिणाम पिछले साल की तुलना में कम आया है। लेकिन सक्षम हरियाणा अभियान की बदौलत भविष्य में अच्छे परिणाम सामने आयेंगे।

खबरें और भी हैं...