पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर गये सफाई कर्मियों ने नगर परिषद में अपने कार्यालय में जा रहे नप प्रधान दर्शन नागपाल को घेराव कर लिया और शट्टर खोलने से इंकार कर दिया। प्रधान ने जब सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया तो हड़ताली कर्मचारी भड़क गए। प्रधान के समर्थक ने पूरे मामले की मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो सफाई कर्मियों ने विरोध जताते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रधान व उनके समर्थकों को बाहर निकाला।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व अन्य मांगों के समर्थन में नगर परिषद के 123 कच्चे व 47 स्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते पूरा शहर कचरे से अटा हुआ है। नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल किसी के सिलसिले में नप कार्यालय में बने अपने ऑफिस में जा रहे थे। दर्शन नागपाल ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानें। प्रधान के साथ चल रहे समर्थक ने पूरे मामले की अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग बनानी शुरू की तो एक महिला सफाई धरने से उठ खड़ी हुई और वीडियो रिकार्डिंग करने पर एतराज जताना शुरू कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने भी वीडियो बनाने वाले समर्थक को घेर लिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। बात हाथापाई तक आ गई। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को शांत करवाकर प्रधान व उनके समर्थकों को वहां से निकाला।
नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल को कार्यालय में जाने से रोकते हुए परिषद के सफाई कर्मचारी।
बी प्वाइंट सहित तीन जगह से 7 टन कचरा डंप किया
भास्कर न्यूज | टोहाना
नगर परिषद के पार्षदों व भाजपा वर्करों द्वारा चंडीगढ़ रोड स्थित बी प्वाइंट सहित शहर में तीन जगह सफाई अभियान चलाया गया। अलग-अलग टीमों में चलाए गए सफाई अभियान के तहत तीनों जगह पर जमा करीब 7 टन कूड़े कर्कट को एकत्रित कर डंप किया गया। उसके बाद वहां पर कली का छिड़काव किया गया ताकि वहां से बदबू समाप्त हो सके। एमई जयवीर सिंह ने बताया कि नप प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व व ईओ डॉ. प्रदीप हुड्डा की देखरेख में चलाए गए अभियान के तहत सबसे पहले हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल के बाहर नई सब्जी मंडी के सामने भारी मात्रा में जमा कचरे को एकत्रित कर उठाया गया। उसके बाद सावन पैलेस के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास के डंपर के पास से कचरे को डंप किया गया। संंबंधित खबर पेज 3 पर