पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कम करने और तेल की कीमतें घटाने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

बिजली कम करने और तेल की कीमतें घटाने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | जिला कांग्रेस की ओर से पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने व किसानों को कम बिजली मिलने के मुद्दे पर सोमवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति जिसमें किसानों को सिंचाई के लिए 8 घंटे दी जाने वाली बिजली को 5 से 6 घंटे करके किसानों के साथ कुठाराघात किया है। जून और जुलाई में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की अधिक जरुरत होती है, लेकिन इस सरकार के नित नए-नए तुगलकी फरमान जारी कर किसानों के साथ कुठाराघात कर रही है। साथ ही पैट्रोल व डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिसका खमियाजा भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

राजीव गांधी को याद किया

इससे पहले तंवर की कांग्रेस टीम ने रेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यातिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं बागबां में संस्था के चेयरमैन कुशल चराईपोत्रा की मौजूदगी में बुजुर्गों को फल बांटे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी भारत में संचार एवं कंप्यूटर क्रांति के स्वपनदाता, पंचायती राज के प्रणेता, युवाओं को मतदान का अधिकार देने वाले सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। इस अवसर पर औमप्रकाश केहर वाला, रामस्वरुप रामा, टेकचंद मिड्‌ढा, कृष्णा पूनिया, सुभाष बिश्नोई, दीपक भिरड़ाना, नरेश सरदाना, विनोद बबली, अंग्रेज लाली, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन भिरडाना अादि मौजूद रहे।

फतेहाबाद। डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...