पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरोजगारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बेरोजगारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | बेरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। मौत की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके का मुआयना किया।

फतेहाबाद के शक्ति नगर में 28 वर्षीय पंकज सिरसा में जूतों की दुकान पर काम कर रहा था लेकिन कुछ दिन पहले ही वह काम छोड़कर फतेहाबाद अपने घर आया था। फतेहाबाद में काम न मिलने से पंकज घर का खर्च चलाने को लेकर परेशान रहने लगा और तनाव में आ गया। जिसके चलते उसने अपने कमरे में चुने से फंदा बना लिया और उस पर झूल गया। सोमवार सुबह जब उसकी भाभी नाश्ता देने के लिए पहुंची तो दरवाजा बंद था। किसी तरह से दरवाजा खोला तो पंकज मृत मिला। शहर एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने माैके पर पहुंचकर मामले की जांच की और घटनास्थल का मुआयना करने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसएचओ ने बताया कि मृतक बेरोजगारी के चलते परेशान था।

खबरें और भी हैं...