पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है, क्योंकि आज ही की दुर्भाग्यपूर्ण तारीख 21 मई 1991 को देश ने राजीव गांधी के रूप में सबसे ईमानदार युवा पीएम को खो दिया था।
यह बात पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने हिसार रोड स्थित अपने कार्यालय में स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा, वरिष्ठ नेता अजब सिंह, गोपाल चौधरी, संतलाल जांगू, पूर्व जिप पार्षद राममूर्ति बगड़िया, पूर्व नप प्रधान विरेंद्र नारंग, पूर्व ब्लाॅक समिति प्रधान हरजंट सिंह, पूर्व पार्षद ललित गोयल, सुभाष नायक, इंद्र सिंवर आदि ने मुख्य रूप से संबोधित किया।
कार्यक्रम संचालन युवा कांग्रेस के सिरसा लोकसभा प्रभारी आनंदवीर गिल्लाखेड़ा ने किया और पूर्व पीएम राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। संबोधन में प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी आम जनमानस में व्यावहारिक और उदार थे तथा इसका प्रभाव उनकी सोच और कार्यों में दिखता भी था।
उन्होंने कहा कि स्व राजीव गांधी ने आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की। इस अवसर पर पालाराम भट्टू, दलबीर जांडली, शमशेर सिहाग, मांगेराम पचार, रामस्वरूप दुग्गल, चौथराम, अजीत सेठी आदि उपस्थित थे।
फतेहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर नमन करते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिलांखेड़ा व अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।