पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माउंट लिट्रा स्कूल ने रोलर स्केटिंग में 12 पदक जीते

माउंट लिट्रा स्कूल ने रोलर स्केटिंग में 12 पदक जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | रोलर स्केटिंग एसोसिएशन शिमला की ओर से 9वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग 2018 इंडियन फाउंडेशन ऑफ़ आइस एंडरोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में माउंट लिट्रा स्कूल दरियापुर के विद्यार्थियों ने 12 पदक जीते हैं। 300 मीटर की स्केटिंग दौड़ में कक्षा तीसरी के हरजोत ने कांस्य पदक, हार्दिक ने स्वर्ण पदक, पांचवीं कक्ष के सुदीप ने कांस्य पदक, सारांश ने रजत पदक और छठी कक्षा के भव्या ने कांस्य जीता है। वहीं 500 मीटर की स्केटिंग दौड़ में हरजोत ने कांस्य पदक, हार्दिक ने स्वर्ण पदक, समर्थ ने रजत पदक, भव्या ने स्वर्ण पदक, सुदीप ने रजत पदक, रविंद्र ने कांस्य और अजय ने कांस्य पदक जीते हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर स्कूल के मैनेजमेंट सदस्य, प्राचार्या जसबीर कौर व स्टाफ ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...