फतेहाबाद | रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल (खारा खेड़ी) के विद्यार्थियों ने बाघा पुराना जिला मोगा पंजाब में आयोजित अंडर 14 अंतर राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों के स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल संरक्षक डाॅ. युद्धवीर ने उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक विकास को बढ़ाते हैं, इसलिए हमें हर रोज खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। डाॅ. ज्योत्स्ना ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।