पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वंचित बच्चों के लिए सुनहरा मौका, खाते अपडेट करवा ले सकते हैं छात्रवृत्ति

वंचित बच्चों के लिए सुनहरा मौका, खाते अपडेट करवा ले सकते हैं छात्रवृत्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को सुनहरी मौका दिया है। शिक्षा विभाग ने 2016 से छात्रवृत्ति से वंचित सभी विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि वे अपने-अपने बैंक खातों को अपडेट करवा लें। ताकि उनमें छात्रवृत्ति डाली जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को हर साल छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि बैंक खाते अपडेट न होने के कारण 2016 से लेकर अब तक कुछ बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। अब शिक्षा विभाग ने ऐसे बच्चों को हिदायत दी है कि वे अपने बैंक खाते अपडेट करवा लें ताकि उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जा सके।

खबरें और भी हैं...