पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 सालों से 370 मजदूरों को नहीं मिला मनरेगा का काम

3 सालों से 370 मजदूरों को नहीं मिला मनरेगा का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद। मनरेगा योजना के तहत पिछले तीन साल से काम न मिलने की शिकायत लेकर अधिकारियों से मिलने आए गांव दरियापुर के मनरेगा मजदूर।

मजदूरों ने सोमवार को डीसी को सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

गांव दरियापुर में पिछले 3 साल से करीब 370 मजदूर को मनरेगा के तहत काम नहीं है। काम की मांग को लेकर मजदूरों ने सोमवार को डीसी डाॅ. हरदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों की समस्याएं जानने के बाद डीसी ने एडीसी डाॅ. जेके आभीर को दो दिन में गांव में मनरेगा के तहत काम शुरु कराने के आदेश दिए।

डीसी से मिलने पहुंचे मजदूर शकुंतला देवी, राजबाला, विमला देवी, संतरो देवी, परमेश्वरी देवी व जगजीत सिंह आदि ने बताया कि गांव दरियापुर में पिछले करीब 3 साल से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कोई भी कार्य नहीं हुआ। रोजगार का इंतजार करते-करते तीन साल बीत गये है। साथ ही पूर्व में की गई मजदूरी भी अभी तक नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...