गांव हरिपुरा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला को ग्रामीणों ने अपग्रेड करवाने की मांग की है। इसके लिए सोमवार को क्रांति ग्राम महिला संगठन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग को ज्ञापन सौंपा गया। डीईओ को सौंपे ज्ञापन में क्रांति ग्राम महिला संगठन की प्रधान संतरो देवी, उपप्रधान कोमल, सहसचिव चमेली देवी, सचिव दर्शना देवी, प्रोमिला, कविता, राजबाला, सुमन, कांता, पार्वती, पुष्पा देवी, बन्नी बाई व कृष्णा आदि ने बताया कि उनके गांव में प्राइमरी स्कूल है।
दूसरे गांव में जाना पड़ता है पढ़ने
गांव में काफी संख्या में विद्यार्थी है। जिसके चलते 5वीं पास करने के बाद 6वीं से 8वीं तक के बच्चों को गांव से 3 से 4 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जाकर पढ़ना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से गांव के ही प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड करके आठवीं तक करने की मांग की है।