पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संकल्प स्वरोजगार केंद्र ट्रस्ट ने कौशल मेले का आयोजन किया

संकल्प स्वरोजगार केंद्र ट्रस्ट ने कौशल मेले का आयोजन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकल्प स्वरोजगार केंद्र ट्रस्ट की ओर से इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित सेंटर पर कौशल मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ तहसीलदार नवजोत कौर बराड़ व एसएचओ सुरेंद्र कंबोज द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कौशल मेले का आयोजन युवाओं व युवतियों को रोजगार के लिए कौशल कोर्सेस को करने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया।

मेले में विद्यार्थियों को जैकेट, बैग, व किताबें वितरित की गई। बराड़ा ने कहा कि जो भी युवाओं ने जो भी सीखा है या सीखेंगे। बराड़ ने सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसएचओ कंबोज ने कहा कि युवा समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास योजना का लाभ उठाकर भविष्य संवारें। सेंटर संचालिका नेहा मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. संध्या अग्रवाल व ललिता शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर रेणु गर्ग, रीमा, सिंगला, मोनिका अग्रवाल, मंजू चौपड़ा विवेक अग्रवाल, आयुष मित्तल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...