फतेहाबाद | जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा 21 मई से 4 जून तक जिला के गांवों में 15 दिवसीय योग शिविर लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनियां ने बताया कि फतेहाबाद के गांव बोदीवाली, टाउन पार्क भट्टू कलां, व्यायामशाला सुखलमपुर, हैरिटेज पार्क फतेहाबाद व राम भवन टोहाना में योग शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिविर में सुबह एवं सायं 50 व्यक्तियों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह योग प्रशिक्षण आयुष विभाग के सहयोग से पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।