पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएचएम कर्मी आज काली पट्‌टी बांध करेंगे काम

एनएचएम कर्मी आज काली पट्‌टी बांध करेंगे काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों के बाद दूसरे विभागों के कर्मियों ने भी सरकार के खिलाफ रोष जताना शुरू कर दिया है। सोमवार को राज्य कमेटी के आह्वान पर एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला कमेटी ने सीएमओ डाॅ. मुनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगों के समर्थन में एनएचएम के कर्मचारी 22 मई को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और सरकार के खिलाफ रोष जताएंगे। 23 मई को सभी कर्मचारी काम का बहिष्कार करेंगे। एनएचएम कर्मचारी संघ जिला प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। आंदोलन के तहत कर्मचारी 22 को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद 23 मई को सभी कर्मचारी काम का बहिष्कार करेंगे। विस्तृत खबर पेज 4 पर

खबरें और भी हैं...