कितने चापाकलों की होनी है मरम्मत, रिपोर्ट जमा करें
फतेहपुर प्रखंड सभागार में बीडीअाे पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समंवय समिति की बैठक शुक्रवार काे हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बीडीअाे पंकज कुमार रवि ने कृषि विभाग, आत्मा से जानकारी प्राप्त की। विभाग से तत्काल कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं। विभाग का सारा लेखा-जोखा सप्ताह भर के अंदर मुख्यालय में जमा करें। इसके साथ ही आत्मा के बीटीएम नरेश ने बताया कि अभी मूंगफली की खेती किया जा रहा है एवं श्रीविधि से धान एवं गेहूं की किसानों को जानकारी दिया जा रहा है। इसके साथ जेटीडीएस की ओर से विशेष जानकारी दिया गया कि विभाग से फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में कौन-कौन सी कल्याणकारी योजना संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में कर्मी द्वारा बताया गया कीविभाग द्वारा बीज वितरण का काम किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा बकरी सेड, बकरी पालन, सिंचाई, तालाब, मुर्गी पालन, मुर्गी सेड आदि योजनाएं संचालित है। इसके साथ जेडीएस के कर्मी को दिशा निर्देश दिया गया कि शौचालय का निरीक्षण करें तथा उसका उपयोग कराने का पहल करें। इसके अलावे पीएचडी विभाग को दिशा निर्देश देते हुए शिमलडुबी, खामारबाद, केन्दुआटांड़, सालपातर, मालडीहा, दिनारी आदि गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र में चापकल का मराम्मत कराकर शाम तक रिपोर्ट जमा करें। जल मिनार के स्थिति में अभिलंब सुधार करें। फतेहपुर के जलमिनार का रिपोर्ट अपने विभाग को भेजे। जल्द से जल्द और उसे चालू करावें। इसके साथ बीसीओ सह एजीएम से विभिन्न लैम्स में धान क्रय केंद्र में धान खरीद दारी का जायजा लिया तथा अनाज वितरण के बारे में सही दिशा निर्देश दिया। इसके साथ बीसीओ को प्रखण्ड मुख्यालय में अपना डेरा डालने का आदेश दिया। जिला में रह कर मुख्यालय का काम समय पर नहीं होता है। इसके साथ शिक्षा विभाग से पोशाक वितरण, बैंच डेक्स आदि का विद्यालयवार रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया। इसके के अलावे पंचायत के विभिन्न योजनाओं का समीक्षा किया। मौके पर प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विपिन सिंह, बीसीओ जयशंकर प्रसाद, कृषि पदाधिकारी नवीन साहाय, नरेश साह, सुशील पंडित, उत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।
बैठक में शामिल बीडीओ व अन्य पदाधिकारी।