पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र हुए पुरस्कृत

स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र हुए पुरस्कृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर का वार्षिकोत्सव रविवार धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि नाला विधानसभा के विधायक रवींद्रनाथ महतो थे। बताया गया कि विद्यालय का प्रारंभ 1990 में 40 छात्र-छात्राओं से किया गया था। अाज उक्त विद्यालय में 900 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पूर्व में विद्यालय में मात्र दो पंचायत के छात्र-छात्राएं ही पढ़ रहे थे। विधायक रवींद्रनाथ महतो द्वारा सर्वप्रथम नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद दीप जलाकर काम का शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया। उक्त स्कूल में संस्थाओं द्वारा विद्यालय के प्रगति एवं छात्र-छात्राओं की प्रगति पर आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संस्थापक को धन्यवाद देते हुए कहा कि 28वां वर्षगांठ में विद्यालय इतनी तरक्की कर चुकी है कि आज पूरे प्रदेश में फतेहपुर का शिशु मंदिर पांचवां स्थान पर पहुंच गया है। अभिभावक, प्राचार्य तथा संस्था के संचालक से उन्होंने अनुरोध किया कि कि बच्चे को एक कर्तव्यनिष्ठ के साथ एक इंसान बनाकर भारत का सच्चा नागरिक बनाएं। कहा कि आज फतेहपुर शिक्षा के माध्यम से बहुत ही आगे बढ़ चुका है। अब फतेहपुर की बेटियों को इंटर ग्रेजुएशन की शिक्षा हासिल करने के लिए बाहर नहीं जाना होगा।

मौके पर विधायक के हाथों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त रहनेवाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर संजोजक अशोक कुमार महतो, सक्रिय सदस्य शिशिर सामंत, प्रधानाचार्य नवीन शर्मा, अतुल चंद्र महतो, मनोज कुमार झा, पवन मंडल, सुनील मंडल, मदन मोहन पंडित, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, वकील सोरेन, मंटू कॉल के अलावे विभिन्न ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित थे।

छात्रों को पुरस्कृत करते नाला विधायक।

खबरें और भी हैं...