दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया
दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया
जामताड़ा| फतेहपुर थाना क्षेत्र के महुलबना गांव निवासी रोहती देवी ने गांव के ही कंचन भंडारी एवं पूर्णिमा भंडारी के खिलाफ मारपीट का मामला दायर किया। सीजेएम के न्यायालय में दायर मामले में कहा गया है कि घटना के दिन अभियुक्त गण परिवादी के घर में जबरन घुस कर मारपीट किया एवं गले से चांदी का चैन छीन लिया। न्यायालय ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए संबंधित थाना भेज दिया।