पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहपुर में 24 अप्रैल से हाेगी भागवत कथा

फतेहपुर में 24 अप्रैल से हाेगी भागवत कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिंदापाथर|फतेहपुर ठाकुरबाड़ी बाबाजी आखाड़ा प्रांगण में 24 अप्रैल से सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर है। आयोजक पंडित उमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि 24 अप्रैल के सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। कालीभाषा तालाब से जल लेकर बाजार का भ्रमण किया जाएगा एवं रात से भागवत कथा का श्रवण लोग करेंगे। बुधवार को अवतार, गुरूवार को सती व ध्रुव चरित्र एवं नरसिंह अवतार, शुक्रवार को वामन, राम एवं कृष्ण अवतार शनिवार को कालिया मान मर्दन रविवार को रुक्मिणी विवाह एवं सोमवार को सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। कथा वाचक फणिभूषण पाठक खैरा रजौन भागलपुर के है जबकि आचार्य रामानंद पाठक देव देवियों का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। भागवत का आयोजन सभी के कल्याण के लिए किया जाता है। पहली बार भागवत कथा के साथ ही 30 अप्रैल की रात कृष्ण विवाह का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...