पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहपुर स्थित बसपड़ाव और सांगाजोड़ी मोड़ पर शौचालय निर्माण की मांग

फतेहपुर स्थित बसपड़ाव और सांगाजोड़ी मोड़ पर शौचालय निर्माण की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर|फतेहपुर बसपड़ाव तथा सांगाजोड़ी मोड़ पर शौचालय नहीं रहने से राहगीरों में भारी परेशानी हो रही है। विशेषकर महिला राहगीरों में परेशानी का सामना अधिक हो रहा है। दूरदराज से आए हुए यात्रियों के बीच चर्चा बना हुआ है कि स्वच्छ भारत निर्माण प्रधानमंत्री के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं फतेहपुर बस स्टैंड तथा सांगाजोड़ी मोड़ पर शौचालय नहीं रहने से राहगीरों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा विभिन्न ग्रामीणों में शौचालय निर्माण का अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन जहां पर राहगीर कुछ घंटे ठहरते हैं बसों का यातायात होता है। उस जगह पर शौचालय का कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार के द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थानों, प्रखंड मुख्यालय, थाना आदि ने शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन फतेहपुर बाजार में शौचालय नहीं है। दूर दराज से आए हुए महिलाओं पुरुषों एवं बच्चियों को सड़क के बगल में झाड़ियों में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...