फतेहपुर|प्रखंड सभागार में बीडीओ पंकज कुमार रवि तथा बीस सूत्री अध्यक्ष चिंतामणि भंडारी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं के बीच गैस चूल्हा तथा रेगूलेटर का वितरण किया गया। बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजना है लाभुकों को समय पर सही जानकारी और वास्तविक लोगों को मिले। प्रखंड क्षेत्र में आज तक कितने लाभुकों को मिला इसका सूची मुख्यालय में जमा करें। मौके पर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद, डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र महतो, विष्णु मंडल, बदरी मंडल, समलाल मरांडी आदि उपस्थित थे।