बाल विवाह रोकथाम के लिए रैली निकाली
फतेहपुर| कस्बे में बाल विवाह रोकथाम पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नगरपालिका द्वारा सुभाष उप्रावि के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर बाल विवाह रोकने का संदेश दिया गया। ईओ नपा नवनीत कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मुख्य मार्गों से निकाली गई रैली में विद्यार्थियों ने तख्तियों के माध्यम से बाल विवाह रोकने का संदेश दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष रूड़मल सांखला, स्काउट चीफ मोतीराम महिचा, ब्लॉक समन्वयक धन्नाराम मीणा, जेईएन प्रशांत कालेरिया, नीतू जांगिड़, प्रकाश दायमा, प्रधानाचार्य पन्नालाल जाखड़ सहित अनेक शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि रैली में उपस्थित थे। बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय ताजसर से बाल विवाह रोकथाम के लिए रैली निकाली जाएगी।