गांगियासर में हुड्डा की प्रतिमा का अनावरण
फतेहपुर| गांगियासर गांव में मंगलवार को समाजसेवी गोविंदसिंह हुड्डा की प्रतिमा का अनावरण राजस्थान गोसेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेशगिरि व स्वामी राघवाचार्य के सानिध्य में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नीमकाथाना विधायक प्रेमसिंह बाजौर थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारीलाल भिंडा ने की। वक्ताओं ने कहा कि बिजली निगम में कार्मिक की नौकरी करने वाले हुड्डा ने अपने पूर्वजों की प्रेरणा अपना कर गांव में जनहित के कार्यों में भूमिका निभाई जो अनुकरणीय है। हुड्डा परिवार ने हमेशा जनहित के कार्यों को आगे आकर किया है। मानव सेवा सर्वोपरि है। कार्यक्रम में विधायक नंदकिशोर महरिया, पूर्व विधायक बनवारीलाल भिंडा, सीकर यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक दिलसुखराय चौधरी सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। समारोह मंे प्रदेश कांग्रेस सदस्य मो. शरीफ, पीसीसी सदस्य हाकम अली खां, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर भोजदेसर, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह कारंगा, पूर्व प्रधान गोगनारायण ने भी शिरकत की। समारोह मंे सीकर डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा एवं डॉ. महावीर हुड्डा सहित हुड्डा परिवार के लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समरोह में अतिथियों ने गोविंद सिंह हुड्डा की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए। महावीर हुड्डा ने बताया कि प्रतिमा स्थल के आसपास करीब तीन हजार पौधे लगाए जाएंगे। गांव व विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।