पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्पदंश से बच्चों की मौत मामले में जांच टीम ने स्कूल को बताया खस्ताहाल

सर्पदंश से बच्चों की मौत मामले में जांच टीम ने स्कूल को बताया खस्ताहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के अमड़ापाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत फतेहपुर स्थित बाबा तिलकामांझी आदिवासी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में सर्पदंश से हुई दो छात्राओं की मौत मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा शुक्रवार को दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई गई। अमड़ापाड़ा के अंचल अधिकारी सफी आलम द्वारा गठित जांच टीम में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी शामिल थे। गौरतलब है कि शुक्रवार को दैनिक भास्कर ने विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही व वहां मौजूद बदइंतजामी को उजागर करते हुए जमीन पर सो रही छात्राओं की सर्पदंश से मौत के मामले को प्रमुखता से उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच समिति बनाई व 12 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। जांच टीम द्वारा अंचल अधिकारी को समर्पित रिपोर्ट के अनुसार प्राईवेट संस्था द्वारा संचालित तिलकामांझी आवासीय विद्यालय की स्थिति बेहद दयनीय है। एलकेजी से कक्षा 5 तक के लिए पढ़ाई होने वाले इस स्कूल में कुल 236 विद्यार्थी हैं जिनमें 163 छात्र व 73 छात्राएं मौजूद हैं। विद्यालय में मौजूद सभी 8 शिक्षक अप्रशिक्षित हैं तथा पुराने प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के जर्जर भवन व 2 फूस के कमरे में संचालित स्कूल की स्थिति बेहद ही खराब है। इसके अलावे जांच टीम मृत उषा सोरेन व मर्शिला हांसदा के गांव कोलखीपाड़ा भी गई। जहां मृत बच्चियों के परिजनों ने सर्पदंश से हुई मौत को स्वीकारते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही बताया कि स्कूल के प्रधान शिक्षक महेश मुर्मू द्वारा उन्हें 10 हजार रूपये भी प्रदान किए गए थे। जांच टीम में शामिल बीईईओ ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक को भी भेजी गई है। आगे के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों से पूछताछ करती जांच टीम।

खबरें और भी हैं...