पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी छुट्‌टी से पहले छात्रवृति रिपोर्ट जमा करें सचिव : बीईईओ

गर्मी छुट्‌टी से पहले छात्रवृति रिपोर्ट जमा करें सचिव : बीईईओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्य विद्यालय फतेहपुर में शैक्षणिक अंचल धसनिया तथा गेड़िया के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बीईईओ ने गुरु गोष्ठी आयोजित किया। उक्त बैठक में बीईईओ विपिन सिंह ने शिक्षकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी छुट्टी से पहले ही सभी विद्यालयों से छात्रवृत्ति रिपोर्ट बीआरसी भवन में अनिवार्य रूप से जमा करें। शौचालय साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने का निर्देश उन्होंने दिया। विद्यालय में नए नामांकन के समय आधार कार्ड लेना सुनिश्चित करें। कहा कि बहुत बच्चे दो विद्यालय में नामांकन कराते हैं। विद्यालय में बच्चों का नामांकन शत-प्रतिशत करें। सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजना विद्यालय में दिया जा रहा है। सभी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले। उन्होंने बताया कि जिस विद्यालय में बिजली का कनेक्शन नहीं है अविलंब रिपोर्ट करें। एमडीएम में गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चों को देने की बातें उन्हाेंने कही। दो सेवानिवृत्त शिक्षकों काे विदाई भी मौके पर दिया गया। शिक्षक गंगाधर महतो व शरतचन्द्र मंडल को कलम और गीता देकर सम्मानित किया। मौके पर सुखसागर मंडल, गौरवरण यादव, नलिन सोरेन, आशीष कुमार सामंत, विष्णु मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, गौतम महतो, भागवत मंडल, निरानंद चंद्र मंडल आदि थे।

गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को स्कूल को स्वच्छ रखने का दिया निर्देश

खबरें और भी हैं...