पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहपुर में बाइक से कोयले की तस्करी जारी

फतेहपुर में बाइक से कोयले की तस्करी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार के आदेश के बाद भी क्षेत्र से अवैध कारोबार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फतेहपुर थाना क्षेत्र में बाइक से कोयले की तस्करी निर्वाध रुप से जारी है। रोजाना सुबह पांच बजे से दस बजे के बीचों-बीच कोयले की तस्करी की जाती है। बाइक से कोयले को दुमका में खपाया जाता है। जब भास्कर संवाददाता थाना क्षेत्र के अंगुठिया मोड़ पहुंचे तो कोयला तस्कर मुंह खोलने से कतरा रहे थे। पूछताछ में कहा कि इसमें स्थानीय पुलिस को भी नजराना देनी पड़ती है। तस्करों ने कहा कि वे लोग कोयला बंगाल से लाते हैं और दुमका में खपाते है। प्रत्येक बाइक में पांच से छह क्विंटल कोयला ले जाया जाता है। फतेहपुर क्षेत्र के बड़वा, बाघमारा, मधुवाचक, भुड़िसिमल, शिमलाडंगाल होकर अंगुठिया मोड़ हो कर साहेबगंज-गोविंदपुर राज मार्ग से दुमका की ओर निकल जाते है।

खबरें और भी हैं...