डॉ. अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम, कई प्रतियोगिताएं होगी
नीमकाथाना| डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती कई कार्यक्रम होंगे। जयंती समारोह मानव कल्याण संस्थान में मनाया जाएगा। एसडीएम जेपी गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को संस्थान पदाधिकारियों व एससी वर्ग के लोगों की बैठक हुई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जयंती कार्यक्रम की जानकारी ली। पूर्व नपा अध्यक्ष रिछपाल महराणियां ने कहा इस बार रैली नहीं निकाली जाएगी। छात्रावास में जयंती कार्यक्रम होगा। डीएसपी दिनेश यादव व सीआई रणजीत सिंह ने जयंती कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा इंतजामों के बारे में पदाधिकारियों से चर्चा की। आयोजन में कोई उपद्रवी शामिल नहीं हो इसके लिए पुलिस जवानों की तैनाती कराने का निर्णय हुआ। बैठक में प्रो.केआर सिलोलिया, रतिराम वर्मा, बाबूलाल मीणा आदि लोग शामिल हुए।
मावंडा स्कूल में हुआ कार्यक्रम-
डॉ. अंबेडकर जयंती पर मावंडा स्कूल में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य स्नेहलता ने बताया की छात्रों की निबंध भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पूरणमल व संतोष टेलर ने डॉ. अंबेडकर के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस मौके पर मानसिंह, ओमप्रकाश सैनी, कमल सिंह खरवास, अंजू परिहार, राजूदेवी आदि शामिल हुए।
रैवासा| रानोली जोन कमेटी ने शुक्रवार को रानोली कस्बे में अंबेडकर जयंती को लेकर नौजवान सभा,एसएफआई व दलित शोषण मुक्ति मंच के नेतृत्व में दांता कस्बे में होने वाली बाइक रैली को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में भारत की नौजवान सभा दांतारामगढ के प्रवक्ता राजेन्द्रसिंह बगड़िया ने बताया की रैली की अगुवाई पूर्व विधायक अमराराम करेंगे।
फतेहपुर| कस्बे में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अनेक कार्यक्रम होंगे। डॉ.अंबेडकर विचार मंच जिलाध्यक्ष मूलचंद वर्मा ने बताया की समिति द्वारा कोतवाली तिराहे के पास अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित कर सर्वसमाज की तरफ से जयंती मनाई जाएगी। कस्बे में अंबेडकर भवन के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह अंबेडकर जयंती पर होगा ।
दांतारामगढ़|अंबेडकर जयंती पर डांसरोली में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।बाबूलाल रैगर ने बताया कि अंबेडकर जयंती पर शनिवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
लोसल|भारत र| संविधान विधाता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर शुक्रवार को इलाके की डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति ने आथुना मोहल्ला से डीजे के साथ जुलूस के रूप में रैली निकाली । इसका पूरे इलाके में लोगों ने फूलों की बौछार से जगह ,जगह स्वागत किया । इस रैली में भाजपा व कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के साथ कई लोग मौजूद रहे।
अजीतगढ़| कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण इलाके में शनिवार को अंबेडकर जयंती समारोह पर अनेक कार्यक्रम आयोजित होगे। मुख्य कार्यक्रम शाहपुरा रोड स्थित मोहल्ला अंडेसरी में डॉ.भीमराव अंबेडकर मानव कल्याण संस्था के तत्वावधान में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इसमें एससी-एसटी वर्ग की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं ग्राम सुराणी में सेवानिवृत्त आईएएस बीआर बुनकर की अध्यक्षता में सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा नेता विमल जोशी के मुताबिक सुबह 11 बजे श्रीमाधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य में कस्बे के बांगड़ गॉर्डन में जयंती समारोह आयोजित होगा।
लोसल