संतों ने नगर भ्रमण कर दिया एकता का संदेश
उदयपुरवाटी रोड स्थित पलसानियों की बावड़ी रामजानकी मंदिर में चतुःसंप्रदाय के अध्यक्ष दिनेशदास महाराज, मनोहर शरणदास महाराज, बुधगिरीजी मढ़ी फतेहपुर के महंत दिनेशगिरि व अभयदास महाराज के सानिध्य में संतों का समागम हुअा। दिनेशदास महाराज ने कहा कि सबको मिल जुलकर रहना चाहिए। इससे अपने समाज, परिवार व देश को एकसूत्र में बांध सकंे। मनोहर शरणदास महाराज ने कहा कि हम सब का एक ही धर्म है। हमें जातियों मंे न बंटकर एकजुट होना होगा और धर्म की रक्षा करनी होगी। देश विरोधी ताकतें हमें आपस में लड़ाकर हमारे देश को तोड़ना चाहती हैं, इसलिए हमें ऐसे लोगो की बातों में नहीं आना है। इसके केे बाद संतों का नगर भ्रमण समारोह स्थल से प्रताप रोड, मंडी बाजार, मंडी गेट, िसनेमा हाॅल, नगरपालिका होते हुए बस स्टैंड स्थित शशि शिवालय पहंुचकर समापन हुआ। समारोह में पूर्व आईपीएस रामदेवसिंह खैरवा, पीसीसी सदस्य सुभाष मील, व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, कैलाश मोदी, नाथूलाल रोयल, रामोतार शर्मा, ललित शर्मा, बजरंग भिंडा, प्रदीप अग्रवाल, संयोजक प्रदीप टेलर आदि उपस्थित रहे। पुलिस व प्रशासन में उपखंड अधिकारी भागीरथ साख, तहसीलदार मनीराम खीचड़, सीओ नीमकाथाना दिनेश कुमार, थानाधिकारी रामकिशोर, थोई व अजीतगढ़ पुलिस थानों का जाब्ता मौजूद रहा।
खंडेला में संत समागम के दौरान निकाले गए जुलूस का जगह-जगह किया स्वागत
खंडेला. दीप जलाकर संंत समागम कार्यक्रम का शुभारंभ करते साधु-संत।
खंडेला. दीप जलाकर संंत समागम कार्यक्रम का शुभारंभ करते साधु-संत।