पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती को लेकर जिम्मेदारी सौंपी, शोभायात्रा निकलेगी

परशुराम जयंती को लेकर जिम्मेदारी सौंपी, शोभायात्रा निकलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामगढ़ शेखावाटी।

कीर्तनीया भवन में विप्र फाउंडेशन द्वारा परशुराम जयंती समारोह का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कैलाशचन्द्र कीर्तनीया की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि पं. श्रीगोपाल दाधीच, विशिष्ट अतिथि वास्तुविद् राजेश हरितवाल व परमेश्वरलाल काछवाल थे। कीर्तनीया ने कहा कि वर्तमान में विप्र समाज को एकता के साथ सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। युवाओं के उत्थान और विकास के लिए समाज के अग्रणी बंधुओं को काम करना चाहिए। राजस्थान सरकार द्वारा परशुराम जयन्ती के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित करना गौरव का विषय है। समारोह को संस्था अध्यक्ष विनोद कीर्तनीया, पं. श्रीगोपाल दाधीच, ओमप्रकाश कलावटिया, ओमप्रकाश चुलेट, योगेश दाधीच, मनोज ढंढ़, राधेश्याम ढंढ़ सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष रमाकान्त पुजारी, बाबूलाल लोसनिया, नन्दलाल ढंढ़, अरविन्द सेवदा, श्यामलाल बुढाढ़रा, प्रदीप शर्मा, मनोज गंगावत आदि मौजूद थे।

फतेहपुर| परशुराम जयंती के लिए सर्व विप्र समाज की बैठक हुई। भवानी भोजक व मनोज माटोलिया ने बताया कि बैठक में विमल भारद्वाज, प्राचार्य रामगोपाल शर्मा, पीपी छकड़ा, रमन पुरोेहित, महेश व्यास आदि ने संगठित होने का आह्वान किया। परशुराम जयंती पर गढ़ परिसर से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में एडवोकेट दीपक निर्मल, गिरधारी चोटिया,आरके चोटिया, संजय छकड़ा, ललित चोटिया, राजू चोटिया, दीपू दायमा सहित सर्व विप्र समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

लक्ष्मणगढ़| अक्षय तृतीया पर बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा पर विचार विमर्श करने के लिए ब्राह्मण महासभा की बैठक गौड़ ब्राह्मण भवन में सुभाष जोशी की अध्यक्षता में हुई। शोभायात्रा संयोजक दीनदयाल जोशी ने बताया कि बैठक में उपस्थित समग्र विप्र समाज के प्रबुद्धजनों ने जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर विचार व्यक्त किए। प्रदीप दाधीच, संदीप नेता, धनराज सिखवाल, विनोद बनाईवाला, प्रदीप पाराशर एवं अर्चना पुरोहित ने शोभायात्रा के लिए की गई तैयारियों एवं जनसंपर्क के बारे में बताया कि बुधवार को अक्षय तृतीया पर योगेश्वर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर नगर के आराध्य श्री रघुनाथजी महाराज के मंदिर से शोभायात्रा महंत अशोकदास महाराज के सानिध्य में रवाना होगी।

शोभायात्रा में समाज की मातृशक्ति मंगल कलश धारण किए हुए शामिल होगी। प्रबुद्धजनों ने कहा कि शोभायात्रा जातिगत उन्माद से दूर सामाजिक सद्‌भाव की भावना से परिपूर्ण होगी। दूसरी ओर महोत्सव के लिए समाज के युवाओं एवं महिलाओं की अलग-अलग टीमों द्वारा उपखंड मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर समाज के बंधुओं को शोभायात्रा एवं महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया।

रामगढ़ शेखावाटी. कार्यक्रम में मौजूद विप्र समाज के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...