पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससी एसटी के लोगों ने जयपुर में धरना दिया, बेगुनाहों को रिहा करने की मांग

एससी/एसटी के लोगों ने जयपुर में धरना दिया, बेगुनाहों को रिहा करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना| मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुरेश मीणा किशाेरपुरा व छात्र नेता रोशन मुंडोतिया ने आरोप लगाया कि एससी/एसटी एक्ट पर कोर्ट के फैसले के विराेध में हुए भारत बंद के दौरान पुलिस प्रशाासन ने समाज के बेगुनाह लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया है। मामले में यहां के दर्जनोंं लोगों ने रविवार को जयपुर में सामूहिक धरना दिया। वहीं उपवास रखकर विरोध जताया। धरने में शामिल लोगों ने समाज के युवकों पर लगे मुकदमे वापस लेने व बेगुनाह लोगों को तुरंत ही रिहा करने की मांग की।

भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग

बावड़ी| दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान खंडेला, रींगस व श्रीमाधोपुर से गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान नई दिल्ली, राजस्थान के संयुक्त सचिव बंशीधर वर्मा ने चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया को पत्र भेजा है। पत्र में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग की गई है।

शिविर में किया 41 यूनिट रक्तदान

पलसाना| रामलीला मैदान स्थित शेखावत विश्राम भवन में रक्तदान शिविर लगा। ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा संगठन व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान से लगे शिविर में 41 यूनिट रक्तदान किया गया।

आसाराम के ऑडियो कैसेट जलाए

अजीतगढ़| दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहे आसाराम के प्रवचनों के ऑडियो कैसेट कस्बे के युवाओं ने जलाकर विरोध जताया। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि धर्म की आड़ एवं साधुओं के वेश में गलत कर्म करने वालों के खिलाफ एकजुट होकर समाज से दूर हटाना चाहिए। युवाओं ने गांव में अनेक स्थानों से आसाराम के प्रवचनों के नाम से ऑडियो कैसेट एकत्र कर कचहरी के पास जलाए और विरोध व्यक्त किया। पवन टेलर, पूरणमल, अक्षय कुमार, हेमंत समेत अनेक युवा उपस्थित थे।

राजपूत सभा की कार्यकारिणी घोषित

फतेहपुर| राजपूत सभा के तहसील अध्यक्ष प्रभुसिंह कारंगा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें लादूसिंह, भागीरथ सिंह, प्रतापसिंह व गोरखसिंह उपाध्यक्ष, सुरेन्द्रसिंह, रणजीतसिंह, विक्रमसिंह, मुलतानसिंह महासचिव, नरेन्द्र चौहान कोषाध्यक्ष, कल्याणसिंह सचिव, छगनसिंह सहसचिव, हरिसिंह राठौड़ प्रवक्ता एवं एडवोकेट जितेन्द्रसिंह को विधि सलाहकार बनाया गया। तहसील अध्यक्ष प्रभुसिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को महाराव शेखाजी जयंती मनाएंगे।

अवैध हथियारों के मामले में गिरपतार आरोपियों को जेल

पाटन| अवैध हथियारों के मामले में गिरफ्तार जैनपुर-हरियाणा सरपंच राजेश गुर्जर सहित पांचों आरोपियों को पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ न्यायालय में पेश किया, जहां से पांचाें को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में अभी कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है। वहीं जयपुर की आमेर थाना पुलिस ने भी डंपर लूट के मामले में आरोपियों से पूछताछ की, लेकिन कुछ भी उगलवाने में नाकाम रही।

अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार

रींगस| पुलिस ने रविवार को लाखनी ग्राम में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार कर 46 पव्वे देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने बताया कि कमल कुमार निवासी लाखनी ग्राम के गट्‌टे के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा था। कमल से अवैध देशी शराब के 46 पव्वे बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...