पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहपुर में आखर पर सट्‌टा लगाते 18 लोग गिरफ्तार, 36 हजार रुपए जब्त

फतेहपुर में आखर पर सट्‌टा लगाते 18 लोग गिरफ्तार, 36 हजार रुपए जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर. कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आखर पर सट्‌टा लगाने वाले आरोपी।

भास्कर न्यूज | फतेहपुर

कोेतवाली पुलिस ने आखर पर सट्‌टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को कस्बे के रंगोली टावर में छापा मारकर 18 लाेगों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे 36 हजार रुपए जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि बावड़ी गेट स्थित रंगोली टावर में आखर पर सट्‌टा लगाने की सूचना पर कार्रवाई की गई और मौके से वार्ड 12 निवासी पवन सोनी, वार्ड 25 निवासी असलम न्यारिया, खुर्शीद न्यारिया, वार्ड 32 निवासी रफीक न्यारिया, वार्ड 22 निवासी महबूब इलाही, फारुक इलाही, रफीक इलाही, अब्दुल रहमान इलाही और असगर इलाही, वार्ड 30 निवासी मोमीन इलाही, अयूब इलाही, उम्मेद इलाही, वार्ड 23 निवासी इलियास मिरासी, बलोद बड़ी निवासी बलदेव माली, भंवरलाल बलाई, वार्ड 26 निवासी सफी मोहम्मद लीलगर, वार्ड छह निवासी अख्तर व्यापारी, वार्ड 21 निवासी सलीम तेली आदि 18 लाेगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 36020 रुपए बरामद किए गए। इनमें अयूब इलाही और रफीक आखर लिखने वाले हैं। पुलिस यह जांच करने में लगी है कि इतने बड़े स्तर पर अाखर पर सट्‌टा खिलाने वाले कौन हैं और इनका सरगना कौन है। आखर का सट्‌टा करने वाले अधिकतर लोग गरीब और मजदूर वर्ग के हैं जो अपनी दिनभर की कमाई का बड़ा हिस्सा सट्‌टे में ही उड़ा देते हैं। सट्‌टा लगाने के कारण इन लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

खबरें और भी हैं...