पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले की 41 ग्राम पंचायतों में बांटेंगे 4100 गैस कनेक्शन

जिले की 41 ग्राम पंचायतों में बांटेंगे 4100 गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सीकर/ लक्ष्मणगढ़

प्रधानमंत्री उज्जवला दिवस की वर्षगांठ के मौके पर जिले की 41 ग्राम पंचायतों में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के 4 हजार 100 परिवारों को एलपीजी गैस के कनेक्शन दिए जाएगे। योजना के तहत परिवारों को जिले के तीनों गैस कंपनियों द्वारा खाली सिलेंडर, पाइप दिए जाएगे। वही गैस चूल्हा लेने की चाह रखने वालो को लोन पर चूल्हा भी दिया जा सकेगा। गांवों में होने वाली हर एलपीजी पंचायत में 500 परिवारों को इकट्ठा करने का लक्ष्य है। जिन्हें एलपीजी के उपयोग, सुरक्षा, आर्थिक योजना, नारी सशक्तिकरण समेत छह बिन्दुओं पर जानकारी दी जाएगी। जिला नोडल अधिकारी रविन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि जिले में एलपीजी कंपनियों के 41 वितरक है। ये वितरक जिले की आठ पंचायत समितियों लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना, दांतारामगढ़, फतेहपुर, श्रीमाधोपुर, धोद, पिपराली और खंडेला के 41 गांवों में एलपीजी पंचायतों का आयोजन करेगे। हर एलपीजी पंचायत में 100 परिवारों को उज्जवला योजना में नया एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। मीणा ने बताया कि देश में 15 हजार ग्राम पंचायतों में एलपीजी पंचायत होगी। केन्द्र सरकार का उज्जवला योजना में 5 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य था। जिसे अब 8 करोड़ कर दिया गया है। लक्ष्मणगढ़ के बलारां, बगड़ी, खुड़ी व जाजोद ग्राम पंचायत में एलपीजी पंचायत होगी। लक्ष्मणगढ़ में संवाद कार्यक्रम में इंडेन के निशांत तिवाड़ी, गैस वितरक राजेन्द्र वर्मा, विनय थालोड़, मोहित मारोठ वाला, विकास धायल व देवेन्द्र मौजूद थे।

लोन पर मिलेगा चूल्हा, सब्सिडी में समायोजित होगी ऋण राशि | एलपीजी कंपनियों की और से उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन नि:शुल्क दिए जाएगे। इसमें खाली सिलेंडर, पाइप, गैस बुक व प्रशासनिक चार्ज शामिल होगे। इसके लिए केन्द्र सरकार की और से गैस कंपनियों को 1600 रुपए का अनुदान मिलता है। जिला नोडल अधिकारी रविन्द्र मीणा ने बताया कि कनेक्शन लेने वालो को एलपीजी गैस और नया चूल्हा खुद ही लेना होगा। तेल कंपनियों ने इन परिवारों के लिए गैस चूल्हा ऋण पर उपलब्ध हो सकेगा। योजना के अनुसार लोन पर चूल्हा लेने वाला परिवार जब सिलेंडर की रिफिलिंग करवाएगा, तब उसके सब्सिडी का पैसा वापस नहीं मिल सकेगा। यह पैसा उसके चूल्हे के लोन में समायोजित होगा। मीणा ने बताया कि पहले छह रिफिल तक लोन की राशि के लिए कोई कटौती नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...