विधानसभा स्तरीय माकपा के सम्मेलन में 500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
फतेहपुर| कस्बे के पोद्दार सदन में मंगलवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व प्रदेश सचिव प्रो. वासुदेव शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में फतेहपुर में माकपा पार्टी भाजपा और कांग्रेस का विकल्प साबित होगी। तहसील सचिव आबिद हुसैन, जिला सचिव किशन पारीक, रामप्रसाद जांगिड़, हेमेन्द्र महला आदि वक्ताओं ने भी सरकार की आलोचना की तथा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। सम्मेलन में पांच सौ से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कैलाश बलारां, मनोज बिंयालां, नवाब खां, रामप्रताप, युनूस कुरैशी, आदिल खां, इस्माइल आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद शर्मा ने किया।
रानोली जोन में नौ सदस्यों की कमेटी बनाई
रैवासा| 20 मई को दांतारामगढ़ में माकपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके लिए माकपा रानोली जोन से भी दो बसें दांतारामगढ़ के लिए लगाई गई हैं। माकपा रानोली जोन कमेटी के राजेन्द्र बगड़िया ने बताया कि 20 मई को दांतारामगढ़ के गोविंदम मैरिज गार्डन में माकपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। सम्मेलन को दांतारामगढ़ के पूर्व विधायक एवं किसान नेता अमराराम संबोधित करेंगे। साथ ही पूर्व विधायक पेमाराम, तहसील सचिव हरफूलसिंह बाजिया भी अपना संबोधन देंगे। सम्मेलन को लेकर माकपा नेता भगवानसहाय जाखड़ लढ़ाणा, मंगलाराम सामोता, गोपाल भामू, सुरेन्द्र फुलवारियां, संतकुमार सुंडा, हरफूल लिढ़ाण, सागर खोखर, कानाराम रेबारी सहित नौ सदस्यों की कमेटी बनाई गई है जो रानोली के सभी बूथों पर जाकर माकपा के कार्यकर्ताओं से संपर्क करेगी।