पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदा कार्मिक ने किया प्रदर्शन

संविदा कार्मिक ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविदा कार्मिक ने किया प्रदर्शन



खंडेला| महानरेगा संविदा कार्मिक संगठन के महानरेगा कार्मिकों ने मांगों को लेकर पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्र पर प्रदर्शन कर धरना दिया। ब्लाॅक अध्यक्ष सुनीता सैनी ने बताया कि एलडीसी भर्ती 2013 व एसएचआर भर्ती में शेष रहे संविदा कार्मिकों को भर्ती में शामिल किया जाए। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। धरने में ब्लाॅक एमआईएस मैनेजर, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सहायक शामिल हुए। इस अवसर पर मनीष यादव, सुरेश बावलिया, नरेश कुमार, सुरजीत यादव, रामसिंह मीणा, हरिसिंह महला सहित काफी संख्या में कार्मिक उपस्थित रहे।

चंदा काे नेट में मिली 44वीं रैंक

फतेहपुर| ग्राम जलालसर की चंदा कुमारी का केमेस्ट्री में नेट जेआरएफ में आॅल इंडिया 44वीं रैक हासिल की है। राउमावि गांगियासर के प्रधानाचार्य राजकुमार मिश्रा ने बताया कि चंदा कुमारी वर्तमान में स्कूल में लैब असिस्टेंट है।

सफाईकर्मी भर्ती में प्राथमिकता की मांग

लक्ष्मणगढ| नगरपालिकाओं में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। सफाई मजदूर कांग्रेस की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष भंवरलाल जमादार व मंत्री सुशील कुमार की अगुवाई में एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि पालिकाओं में चल रही भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता नहीं दी गई तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। वाल्मीकि समाज की ओर से झाड़ू बंद हड़ताल कर सफाई कार्य ठप कर दिया जाएगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का अभिनंदन



खाटूश्यामजी| भाजपा युवा मोर्चा सीकर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्यामसिंह चौहान का अभिनंदन होटल लखदातार में किया गया। रमजान खान के नेतृत्व मे लोगों ने अभिनंदन किया। नरेश सोनी, रवि जगरामका, नीरज खरतला, महेश जगरामका, मुकेश निमावत, रफीक मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

बसपा की रैली का स्वागत किया

पाटन| बसपा की सर्वसमाज भाईचारा रैली के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। खेतड़ी विधायक पूरण सैनी के नेतृत्व में रैली के पहुंचने पर धांधेला, पाटन, रायपुर आदि गांवों में स्वागत किया गया। विधायक सैनी ने कहा कि बसपा सभी समुदायों को साथ लेकर कमजोर वर्ग के उत्थान का प्रयास करने वाली पार्टी है। आने वाले विधानसभा चुनावों में बसपा तीसरा विकल्प जनता के सामने होगा। चौथमल सैनी, चन्द्रभान शर्मा, दामोदर शर्मा, प्रकाश वर्मा, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।

अंबेडकर नवयुवक सेवा समिति की बैठक

पलसाना| न्यू कॉलोनी स्थित धूणा पर अंबेडकर नवयुवक सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, समाज पर हो रहे अत्याचार एवं संगठनात्मक ढांचे की मजबूती पर चर्चा की गई। वहीं समतावादी आंदोलन के दो जांबाज सिपाहियों को भी श्रद्धांजलि दी गई। सरपंच हरफूल राम पवार, मालीराम किलानिया, गौतम कादिया, महेंद्र, सुभाष सोलेरा, राम दायमा, रामस्वरूप कटारिया, गुलजारीलाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

तीन थानाधिकारी को किए थाने आबंटित

सीकर| पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार देर रात को एक आदेश जारी कर तीन पुलिस निरीक्षकों को थानाधिकारी नियुक्त किया है। पुलिस निरीक्षक रविंद्र प्रताप को सदर सीकर, भगवान सहाय मीणा को श्रीमाधोपुर व श्रीराम को कोतवाली नीमकाथाना लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यकारी डॉ. तेजपाल सिंह ने सभी पुलिस निरीक्षकों को तुरंत प्रभाव से कार्य संभालने के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...