पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल्याणसिंह की जयंती 20 जून को

कल्याणसिंह की जयंती 20 जून को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल्याणसिंह की जयंती 20 जून को



सीकर | राव राजा कल्याण सिंह की 20 जून को जयंती उत्सव के संदर्भ में शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग रखी गई है कि सीकर में राव राजा कल्याण सिंह द्वारा स्थापित संस्थाओं में राव राजा कल्याण सिंह के फोटो और जीवन चरित्र शिलालेख या बोर्ड के माध्यम से लगवाई जाए। इस दौरान अग्रवाल समाज प्रन्यास के अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमनाथ त्रिहन, चितरंजन सिंह राठौड़, इतिहासकार महावीर पुरोहित, अर्जुन झाझुका, पवन मोदी, कांति पंसारी मौजूद थे।

बस संचालकों ने किया स्वागत



सीकर | फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ की बसों को प्रशासन द्वारा शहर में प्रवेश की अनुमति दिए जाने पर मामले की अगुवाई करने वाले लोगों का अभिनंदन किया। बस संचालकों ने याचिकाकर्ता दीप सिंह राठौड़, हनुमान सिंह पालवास, विधायक नंदकिशोर महरिया, राहुल पारीक, भवानी सिंह आदि का स्वागत किया।

विधायक बेनीवाल कल सीकर आएंगे

सीकर | खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल गुरुवार को सीकर जाएंगे। वीर तेजा सेना जिलाध्यक्ष राजेश खाखल ने बताया कि बेनीवाल दोपहर एक बजे बायोस्कॉप के पास प्रधानजी का जाव में कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान सीकर में होने वाली महारैली पार्ट-4 को लेकर चर्चा करेंगे।

धरना 79वें दिन भी जारी रहा

सीकर | एनएचएम प्रबंधकीय कर्मचारी महासंघ का सामूहिक अवकाश व धरना मंगलवार को 79वें दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठकर सरकारी नीतियों का विरोध जताया।

पेंशनरों के एरियर का नहीं किया भुगतान

सीकर | राजस्थान पेंशनर समाज की डाक बंगले में मासिक बैठक हुई। अध्यक्ष मामराज सिंह ने बताया कि एसबीआई व पीएनबी द्वारा समय पर डीए व जनवरी 17 से एक सितंबर 2017 तक की पेंशन बढ़ोतरी के एरियर की प्रथम किस्त भुगतान अप्रैल माह में किया जाना था, लेकिन बैंकों की मनमानी के चलते पेंशनरों की एरियर का भुगतान नहीं किया गया। मंत्री आेंकारसिंह नृसिंहपुरी ने बताया उपाध्यक्ष भागीरथ चाहिल व रिछपाल सिंह खोखर को प्रचार मंत्री के रिक्त पद का दायित्व दिया। बैठक में किशोर सिंह शेखावत, बिरजूसिंह शेखावत, ब्रदीप्रसाद जांगिड़ मौजूद थे।

5 ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर आज

सीकर | राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को दांतारामगढ़ की खाचरियावास, श्रीमाधोपुर की सिमारला जागीर, नीमकाथाना की मोठूका, सहायक कलेक्टर प्रथम की रानोली, सहायक कलेक्टर द्वितीय की लोसल छोटी ग्राम पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर लगेंगे।

तकनीकी सहायक भर्ती की मांग

सीकर | एसएफआई की अोर से तकनीकी सहायक भर्ती कराने की मांग को लेकर रैली निकाली गई। जिला सचिव विजेंद्र ढाका ने बताया चरण सिंह गेट से रैली निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष सुभाष जाखड़, अशोक कस्वां, जयप्रकाश पूनियां, किशोर, केदार, विकास सहित कई लोग उपस्थित थे।

शमीम बनीं महिला कांग्रेस जिला महामंत्री

सीकर | जिला महिला कांग्रेस कमेटी सीकर अध्यक्ष पूरण कंवर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शमीम बानो खोखर को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। शमीम बानो को यह जिम्मेदारी उनकी संगठन में सक्रियता को देखते हुए सौंपी गई है।

भैंरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि मनाई

सीकर | राजपूत छात्रावास में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैंरोंसिंह की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राजपूत विकास परिषद सहित कई संगठन शामिल हुए। इस दौरान सुदर्शनसिंह, दयालसिंह, मदनसिंह, लोकेंद्रसिंह, रतनसिंह, सज्जनसिंह, कुलदीपसिंह, शरदसिंह, सायरसिंह उपस्थित थे। इसी तरह सीकर नागरिक परिषद के तत्वावधान में सोभासरिया विश्राम गृह में शेखावत की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में सोमनाथ त्रिहन, पन्नालाल सारड़ा, रणजीतसिंह, सुरेंद्रसिंह सरवड़ी, सुरेश अग्रवाल, रामसिंह, कांतिप्रसाद पसारी, जगदीश चौकड़ीका ने उनके जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम में केंद्रीय बस स्टैंड का नाम और स्टेच्यू बनाने का प्रस्ताव पारित किया। संचालन महावीर पुरोहित ने किया।

जनजागरण अभियान के लिए जनसंपर्क

सीकर | रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जनजागरण अभियान के पहले दिन मंगलवार को कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चूरू व सरदारशहर आगार मुख्यालय पहुंचकर जनसंपर्क किया। सरकार से मांगें मनवाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया। प्रवक्ता रामदेव सिंह टांकरिया ने बताया कि अभियान में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सोहन भामू के नेतृत्व में ओम प्रकाश, बनवारीलाल, दूलीचंद हेमंत मेहरा, बोदूराम सैनी तथा हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के नेता राजेश भाखर भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...