फतेहपुर | अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट गिरधारीलाल निर्मल ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। प्रेस सचिव एडवोकेट मोहम्मद फैज ने बताया कि संरक्षक मंडल में सभी पूर्व अध्यक्षों रामगोपाल शर्मा, नारायणराम, अब्दुल रशीद, रघुनाथसिंह, भीमसिंह महला और राजेश गोस्वामी को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त राजेश चौधरी को सचिव, मोहम्मद जुनैद तगाला को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद फेज बेहलीम प्रेस सचिव और धन्नाराम सैनी के प्रवक्ता बनाया गया है।