लक्ष्मीनाथ मंदिर में आज से होगी चंदन-तुलसी की आरती :
लक्ष्मीनाथ मंदिर में आज से होगी चंदन-तुलसी की आरती : फतेहपुर | आज अक्षय तृतीया यानी आखा तीज है। फतेहपुर के नगर अराध्यदेव लक्ष्मीनाथ मंदिर में 448 साल से एक खास परंपरा निभाई जा रही है। आखा तीज से यहां पर रूई बत्ती की आरती बंद हो जाएगी और चंदन-तुलसी की आरती शुरू होगी। इसके अलावा सुबह की आरती में दिया जाने वाला बूंदी का प्रसाद भी अब चने की दाल के प्रसाद में बदल जाएगा। पुजारी बाबूलाल भोजक व सुशील भोजक का कहना है कि लक्ष्मीनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में पारस्परिक संबंध है। आखातीज की शाम से बद्रीनाथ मंदिर में रूई बत्ती से आरती शुरू हो जाती है और यह क्रम विजयादशमी के दिन तक रहता है। संवत 1588 में भगवान लक्ष्मीनाथ की प्रतिमा स्थापित हुई थी।