पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीलर्स ने किया कलेक्टर का स्वागत

डीलर्स ने किया कलेक्टर का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीलर्स ने किया कलेक्टर का स्वागत

सीकर | एलपीजी व पेट्रोलियम डीलर ने कलेक्टर नरेश ठकराल को प्रधानमंत्री द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के लिए सम्मानित किए जाने पर कलेक्टर सभागार में स्वागत किया। इस मौके पर सुधीर कुमार गर्ग, सुकीर्ति गुप्ता, डीएसओ उम्मेदसिंह पूनिया, रविन्द्र मीणा, अनुभव मरोटिया, मयंक स्वामी, पेट्रोल पंप एसोसिएशन सचिव अरुण अग्रवाल फागलवा, सचिन चौधरी, गोमा सागर आदि मौजूद रहे।

दो बालश्रमिकों को मुक्त कराया

सीकर | मानव तस्करी यूनिट ने पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को महालक्ष्मी मार्केट से दो बालश्रमिकों को मुक्त कराया। दोनों से 8 से 10 घंटे तक नगीनों की घिसाई का काम करवाया जाता था। कोतवाली थाने के एसआई अमित कुमार, एएचपीयू के पूरणमल व सुनीता ने दूजोद गेट घंटाघर के पास महालक्ष्मी मार्केट में दो सुनारों की दुकान पर कार्रवाई की। पुलिस ने वहां से पश्चिम बंगाल निवासी दो बालश्रमिकों को मुक्त करवाया। इसके बाद दोनों काे सीडब्ल्यूसी के सदस्य गिरवर सिंह के पास पेश किया गया। जहां से दोनों को राजकीय बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।

दवा प्रतिनिधि शुरू करेंगे आंदोलन

सीकर | नौकरी से निकाले जाने पर दवा प्रतिनिधि आंदोलन शुरू करेंगे। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने बताया कि एल्केम दवा कंपनी कर्मचारियों को धमका रही है। इसका दवा प्रतिनिधि विरोध करेंगे। पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को भी ज्ञापन सौंपकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। इस दौरान सोहन भामू, दिलीप मिश्रा, भूपसिंह नरूका, नितिन सैन, जयकुमार आदि उपस्थित थे।

बशीरुद्दीन बाबा की मजार पर चादर पेश की



सीकर | मोहल्ला नारवान सूफी बिस्मिल चौक स्थित खलील शाह बाबा की दरगाह में बशीरुद्दीन बाबा सालाना उर्स के मौके पर चादर पेश की गई। इस मौके पर हाफिज मंजूर सिद्दीकी, खानकाहे ए बिस्मिल के सज्जदानशीन सूफी मोइनुद्दीन जिलानी, उदय सेवा संस्थान यूथ विंग के अध्यक्ष रहीस खान, दाऊद अली, समीर नारू, नईम निर्वाण, नदीम नारू, मौलाना रुस्तम कादरी मौलाना अमीरुलहक, रशीद बहलीम आदि मौजूद थे।

निशुल्क चिकित्सा शिविर कल

सीकर | सेठ रामदेव बिंदल स्मृति सेवा संस्थान की ओर से संचालित बिंदल हॉस्पिटल में एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के न्यूरोसर्जन मुकेश भास्कर व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज लाम्बा रविवार को सुबह 10 बजे से निशुल्क सेवाएं देंगे। बिंदल अस्पताल के निदेशक नटबर बिंदल ने बताया कि शिविर प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय रविवार को निशुल्क लगाया जाएगा। शिविर के तहत भामाशाह कार्ड धारियों का ऑपरेशन भी निशुल्क किया जाएगा।

बारिश से रात के तापमान में आई गिरावट

सीकर | इलाके में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। धूप में तेजी की वजह से दिन तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चूरू में अधिकतम 38.0 व न्यूनतम 19.2 तथा फतेहपुर में अधिकतम 37.0 व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को चूरू में अधिकतम 35.8 व न्यूनतम 20.5 तथा फतेहपुर में अधिकतम 36.6 व न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री रहा था।

खबरें और भी हैं...