पेंशनर मेडिकल डायरी में वित्तीय सीमा वृद्धि उपकोष कार्यालय में होगी
सीकर | पेंशनरों को मेडिकल डायरी में वित्तीय सीमा बढ़ाने लिए अब जिला मुख्यालय नहीं जाना होगा। यह सुविधा अब क्षेत्र के उपकोषालय में ही मिलने लगेगी। जनसंवाद में पेंशनरों की मांग पर सीएम के निर्देश पर कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, खण्डेला, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना उप कोषाधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने सभी उप कोषाधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए।