रामगढ़ शेखावाटी | ढांढ़ण विला ढांढ़ण में जिला प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने कहा कि रात्रि चौपाल आयोजित करने के पीछे सरकार की मंशा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक जनता को योजनाओं से लाभान्वित करना है।
कलेक्टर द्वारा अंबिका गैस एजेंसी के माध्यम से ढांढ़ण के 16 तथा रामसीसर की 58 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरित किए। रात्रि चौपाल को एसडीएम रेनु मीणा, तहसीलदार कपिल उपाध्याय, जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, बीडीओ फतेहपुर पंचायत समिति अजीतसिंह ने भी संबोधित किया।