पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | कर्नाटक में सीएम येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद यहां ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में खुशियां मनाई गई। पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने कर्नाटक में हुए घटनाक्रम को लोकतंत्र की जीत बताया। कहा, बीजेपी के षडयंत्र व लोकतंत्र की हत्या के प्रयास विफल हुए। कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छाेड़े। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र मांडिया, भगवान सहाय कस्वा, हरिसिंह गोड़ावास, शशिपाल भाखर, जिला पस कैलाश बोपिया, सत्यनारायण अग्रवाल, ग्यारसीलाल, एमडी बिजारणियां, जनार्दन मिश्रा, बलबीर मंगावाआदि मौजूद रहे। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेश मोदी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। मदनलाल आड़तिया, अशोक ढिलाण, गोपाल सैनी, रामेश्वर लाल सैनी, ईद मोहम्मद मौजूद थे। मावंडा में आईएनसीआर जिलाध्यक्ष मक्खन सैनी के नेतृत्व में मिठाइयां बांटी गई।

फतेहपुर| कर्नाटक विस चुनावों में भाजपा मुख्यमंत्री द्वारा बहुमत साबित नहीं कर पाने तथा त्यागपत्र देने पर रोडवेज बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े। हाकम खां,मो. .शरीफ खान भाऊजी की ढाणी, हाजी गुलामु खां बेसवा, मुश्ताक नजमी आदि मौजूद थे । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। इधर, किरडोली में कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाया गया। फारुक भानजा, इरफान, इकबाल, मोहसिन, आबिद, नयूम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...