पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहपुर में अभिभाषक संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

फतेहपुर में अभिभाषक संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर| अकिंचन और गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाना ही सच्चा धर्म और मानव सेवा है। ये बात एडीजे शिवप्रसाद तंबोली ने पोद्दार सदन में आयोजित अभिभाषक संघ पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही। प्रेस सचिव मोहम्मद फैज ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता एडीजे शिवप्रसाद तंबोली ने की। मुख्य अतिथि विधायक नंदकिशोर महरिया तथा एसीजेएम रामकन्या सोनी और एमजेएम मीना गहलोत आदि विशिष्ट अतिथि थे। एडीजे ने अध्यक्ष गिरधारीलाल निर्मल, महासचिव रामचन्द्र माहिच और उपाध्यक्ष राकेश नेहरा आदि को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में एडवोकेट भींवसिंह, दिनेश शर्मा, राजपालसिंह, दीपक निर्मल, दिलीप भोजक, विद्याधर सैन, एजाज अहमद, राजकुमार शर्मा, सतीश चौधरी, मुबारिक हुसैन सहित अनेक वकील मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट महिपाल मूंड ने किया। इस अवसर पर समारोह में गौर ब्राह्मण समाज पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल निर्मल, रतन महर्षि, सुरेश टिंडा, हाजी गुलाम मोहम्मद बेसवा, राजेन्द्र कड़वासरा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...