ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू
फतेहपुर| शहीद मोहम्मद इकराम आदर्श राउमावि में बुधवार से शिक्षा विभाग का ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रधानाचार्य बीएल स्वामी तथा प्रशिक्षक मोहनलाल कस्बां ने बताया कि उपजिला शिक्षाधिकारी धर्मपाल सिंह के सानिध्य में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में कोच संजय त्रिवेदी, ब्रदी प्रसाद प्रशिक्षण दे रहे हंै। प्रशिक्षण शिविर 30 मई तक चलेगा। इसमें कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हंै।