पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ

राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर| जल बचाओ, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ समिति श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में कस्बे के बाईपास रोड पर राहगीरों के लिए प्याऊ की स्थापना बुधवार को की गई। समिति सचिव ताराचंद मीणा ने बताया कि बाईपास मुख्य मार्ग विजयपुरा चौराहा और ढाल्यावास चौराहा पर एक-एक हजार लीटर क्षमता वाली दो पानी की टंकियों का शीतल जल प्याऊ के रूप में लोकार्पण तहसीलदार सुमन चौधरी द्वारा किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष परमानन्द सोनी, समिति संरक्षक स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी, समिति सलाहकार एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य झाबरमल महला, बजरंगलाल प्रजापति, शिवकुमार वर्मा, पार्षद रोहिताश मीणा, महेशचंद्र, प्रकाश सैनी, महावीर प्रसाद त्यागी, राजू बागवन, रामेश्वर, पवन कुमावत सहित कई लोग उपस्थित थे।

विकास कार्यों का शिलान्यास किया



खंडेला| बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया ने विधानसभा क्षेत्र में अनेक सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। बाजिया ने कहा की सरकार ने बजट घोषणा में खंडेला क्षेत्र को सड़क निर्माण के लिए चार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है और जल्द ही एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम वार्ड 1, 2, 13, 15,़ 16, 17, 18, 19, 20 सहित अन्य क्षेत्र में किया गया। कुंजबिहारी नारनोली, प्रभातीलाल, शंकरलाल लाटा, गुलाब गोयल, गुलझारी लाल, महेश शर्मा, मुकेश पारीक आदि मौजूद थे।

चला| चिकित्सा राज्य मंत्री ने चौकड़ी में 1.10 करोड़ की लागत से बनने वाली चार सड़कों का शिलान्यास किया। सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद सैनी ने यहां की पीएचसी को सीएचसी करने की मांग रखी। सड़कें चौकड़ी से शणकी तीबारी, श्यामनगर से ठिकरिया, हनुमान नगर से चला तक बनेंगी। कार्यक्रम में भाजपा के गोपाल सैनी, रामदेव सैनी, बनवारीलाल पालीवाल, कबीर खान, सुशील वर्मा, हनुमान सिंह शेखावत, सुणाराम कुमावत, माधुराम सैनी, रामेश्वर सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

रानोली में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आज

रैवासा | रानोली कस्बे के नसिया बाजार में स्थित नेमजी की हवेली में गुरुवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमंत यादव ने बताया कि डॉ. आरके यादव द्वारा सुबह 10 से शाम छह बजे तक आंखों की जांच की जाएगी। हेमंत यादव ने बताया कि शिविर निशुल्क रहेगा।

आम रास्ते पर रखे पत्थरों से परेशानी

फतेहपुर| रोडवेज बस स्टैंड, बावड़ी गेट, सीकरिया चौरास्ता, मुख्य बाजार में आम रास्ते पर अतिक्रमण और बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहनों से इन प्रमुख मार्गों पर हरवक्त जाम लगा रहता है। रोडवेज बस स्टैंड पर शनि मंदिर के पास निजी बस चालकों ने स्टैंड बना रखा है। बुधवार को निजी बस चालकों ने आम रास्ते पर ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाली बसों के आगे दोनों तरफ बड़े पत्थर रास्ते पर लगा दिया। इससे वाहनों काे आने जाने में परेशानी रही। कस्बे के प्रमुख मार्ग पर हर वक्त नगरपालिका, पुलिस और यातायात पुलिस का आवागमन लगा रहता है, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने निजी बस संचालकों से यह पूछने की जरूरत नहीं समझी कि पत्थर उन्होंने आम रास्ते पर क्यों डाल रखे हंै।

खबरें और भी हैं...