पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बॉक्सिंग में निशांत सैनी ने रजत पदक व नयन बिल्लीवाल ने कांस्य जीता

बॉक्सिंग में निशांत सैनी ने रजत पदक व नयन बिल्लीवाल ने कांस्य जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉक्सिंग में निशांत सैनी ने रजत पदक व नयन बिल्लीवाल ने कांस्य जीता

सीकर | कोटा जिला बॉक्सिंग संघ की ओर से श्रीनाथ एकेडमी में हुई राज्य स्तरीय सबजूनियर बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए निशांत सैनी ने रजत पदक व नयन बिल्लीवाल ने कांस्य पदक जीता। जिला संघ के सचिव महेंद्र लूणीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं राज्य संघ के सचिव नरेंद्र कुमार निर्वाण ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर ओरियंटल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक महेन्द्र सिंह पंवार, बॉक्सिंग प्रशिक्षक गिरधारी लाल सैनी उर्फ रॉकी ने बधाई दी।

सीनियर एथलेटिक्स ट्रायल 19 को

सीकर | जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से जिलास्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चयन ट्रायल पुरुष व महिला का आयोजन 19 मई को जिला स्टेडियम में किया जाएगा। एथलेटिक्स प्रशिक्षक डॉ. रामनिवास ख्यालिया ने बताया कि चयन ट्रायल में 18 से 35 साल के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक 18 मई तक प्रविष्ठि जमा करा सकते हैं।

अधिकारी-कार्मिकों काे भामाशाह नामांकन 31 मई तक करना होगा

सीकर | जिले में भामाशाह नामांकन से शेष रहे परिवारों, व्यक्तियों का शत-प्रतिशत नामांकन करवाया जाना है। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिला, ब्लॉक कार्यालयों के समस्त अधिकारियों, कार्मिकों के परिवार, व्यक्तियों का शत-प्रतिशत भामाशाह नामांकन 31 मई 2018 तक कराएं।

25.90 क्विंटल चीनी का आबंटन

सीकर | जिले में अप्रैल से जून माह 2018 तक 25.90 क्विंटल चीनी का आबंटन तहसीलवार किया गया है। फतेहपुर 4.054 क्विंटल, लक्ष्मणगढ़ 4.015, सीकर 1.709, दांतारामगढ़ 4.211, नीमकाथाना 4.385, धोद 1.602, खंडेला 1.856, श्रीमाधोपुर तहसील के लिए 4.042 क्विंटल चीनी का आबंटन किया गया है।

मीणा का हुआ सम्मान

सीकर | पालवास रोड स्थित मीना छात्रावास में आरसी मीणा का अखिल भारतीय राजस्व सेवा में चयन होने पर सम्मानित किया। आरसी मीणा मूलतः सीकर के बांडियावास के रहने वाले हैं। इससे पहले उन्हें जयपुर में राजस्व भवन में सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...